
विजिलेंस के समक्ष पेश हुए विधायक सुधीर शर्मा।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
Source: Read original article
Hindi & English Breaking News
{“_id”:”6a83f2ff5a97254aa308ac0c”,”slug”:”dharamshala-mla-sudhir-sharma-appear-before-vigilance-bjp-workers-arrive-wearing-black-armbands-security-ti-2026-08-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”धर्मशाला: विजिलेंस के समक्ष पेश हुए विधायक सुधीर शर्मा, काली पट्टियां लगाकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

विजिलेंस के समक्ष पेश हुए विधायक सुधीर शर्मा।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पूर्व मंत्री एवं भाजपा विधायक सुधीर शर्मा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो धर्मशाला में पेश हुए। मंगलवार को सुबह 11:50 पर सुधीर शर्मा विजिलेंस के समक्ष पेश होने के लिए धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने हनुमान मंदिर में शीश नवाया। इसके बाद वह विजिलेंस थाना की ओर रवाना हुए। थाना जाने से पूर्व विधायक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जितने तथ्य विजिलेंस ने मांगे हैं, उससे कहीं अधिक तथ्य लेकर वह पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में उनकी पेशी के दौरान भारी संख्या में पहुंची कार्यकर्ताओं की भीड़ उनके प्रति प्यार को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि वह विजिलेंस जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र गुट को लगातार टारगेट कर रहे हैं। उधर, विजिलेंस थाना धर्मशाला पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। विजिलेंस थाना क्षेत्र के आसपास चार विभिन्न स्थानों पर पुलिस बैरिकेड्स लगाए गए, जबकि जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। इस दौरान थाने के बाहर भाजपा के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता काली पट्टियां लगाकर पहुंचे। साथ ही हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ का भी आयोजन किया जा गया।
Source: Read original article