karwa chauth beauty parlour advance booking shimla

करवाचौथ से पहले ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग
– फोटो : एआई।

विस्तार

करवाचौथ से पहले शहर के ब्यूटी पार्लरों में रौनक बढ़ने लगी है। त्योहार पर सजने-संवरने के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में पार्लरों का रुख कर रही हैं। शहर के छोटे-बड़े पार्लरों में पिछले दो दिनों से भीड़ बढ़ी है।


करवाचौथ के लिए महिलाएं हेयर कलर, हेयर कट, हेयर स्पा, फेशियल, ब्लीच, नेल एक्सटेंशन, मेनीक्योर और पेडीक्योर जैसी सेवाएं ले रही हैं। इन दिनों फेशियल, मेनीक्योर-पेडीक्योर, नेल आर्ट और हेयर स्टाइलिंग की अधिक मांग है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए शहर के पार्लरों ने विशेष ऑफर भी निकाले हैं। महिलाओं को विभिन्न सेवाओं पर 10 से 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।

कॉम्बो पैक पर भी विशेष छूट मिल रही है। गोल्ड फेशियल, बेसिक मेनीक्योर और स्पेशल हेयर वॉश जैसी सेवाओं पर 10 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। वहीं, फुल बॉडी वैक्सिंग और बेसिक क्लीनअप के पैकेज पर भी 10 फीसदी तक की छूट मिल रही है। कुछ पार्लरों में ब्यूटी और हेयर सेवाओं के पैकेज पर 40 फीसदी, जबकि नेल्स के पैकेज पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।

इन दिनों पार्लर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुले रह रहे हैं। शहर की एक पार्लर संचालिका साक्षी ने बताया कि करवाचौथ का सीजन उनके लिए शादी के सीजन जैसा है। उनके पार्लर के करीब 80 फीसदी स्लॉट बुक हो चुके हैं। एक अन्य पार्लर के संचालक राकेश गंगोत्रा ने बताया कि महिलाओं ने करवाचौथ के दिन मेकअप करवाने के लिए पहले से ही बुकिंग करवा ली है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *