Sirmaur: 12 people arrested in Nahan violence case; dispute arose over the installation of a gate

अपराध(सांकेतिक)।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिले के नाहन शहर में गेट लगाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार शाम को दोनों पक्षों से संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए सदर थाना नाहन बुलाया था। पूछताछ और जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए लोगों पर घटना के दौरान शांति भंग करने का आरोप है। पुलिस अब घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों की पहचान करने में भी जुटी है।  पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस थाना सदर नाहन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 191(2), 191(3), 190, 132 और 324 (4) तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया था।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *