Politics: Anurag Thakur says the demands of employees and pensioners had been pending for several years

सांसद अनुराग ठाकुर।
– फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेंशनरों और कर्मचारियों दोनों की मांगें कई वर्षों से लंबित थीं। हमारे समय भी जो पैसे बढ़ाए गए, वो भी नहीं दिया गया। इस सरकार के चार साल होने को आ गए। अगर पेंशनरों की ही बात करूं तो 8,555 करोड़ हमारे सरकारी कर्मचारी-पेंशनरों का लंबित था। इसी तरह से खिलाड़ियों का भी 2018 से लेकर 2026 आ गया। उनको भी उनके हक नहीं मिले जो मेडल उन्होंने नेशनल गेम्स या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते। यह दुर्भाग्य है।


वहीं सांसद अनुराग ठाकुर के जन्मदिन पर शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय हिंदू सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनोद शर्मा और भाजपा नेता ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और कंजक पूजन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने मां चिंतपूर्णी से सांसद अनुराग ठाकुर के अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की। 

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed