
सरकारी स्कूल गुनाह।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
Source: Read original article
Hindi & English Breaking News
{“_id”:”6adc4fa2b3a7ac882a0d0f19″,”slug”:”education-reality-in-a-govt-primary-and-senior-secondary-school-in-guna-two-classes-are-being-held-in-a-sin-2026-10-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”शिक्षा का सच: गुनाह के सरकारी प्राइमरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक कमरे में चल रहीं दो-दो कक्षाएं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सरकारी स्कूल गुनाह।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे करने वाले विभाग और सरकार के सामने रामशहर के गुनाह के दो सरकारी स्कूलों की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। एक कमरे में दो-दो कक्षाएं चलाने की मजबूरी है। करीब 155 विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी इस गंभीर समस्या के बावजूद अतिरिक्त कमरों का निर्माण अब तक मांग और आश्वासनों के बीच अटका है। अभिभावकों का कहना है कि वे लंबे समय से स्कूलों में कमरों की कमी दूर करने की मांग उठा रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। प्राथमिक पाठशाला गुनाह में 40 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल में तीन कमरे उपलब्ध हैं। कमरों की कमी के कारण सभी कक्षाओं को अलग-अलग बैठाना संभव नहीं हो पा रहा है। मजबूरन एक ही कमरे में दो-दो कक्षाएं संचालित करनी पड़ रही हैं। साथ लगती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुनाह के हालात और भी चिंताजनक हैं। यहां करीब 115 विद्यार्थी हैं। स्थिति यह है कि दो अलग-अलग कक्षाओं के विद्यार्थियों को एक ही कमरे में बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है।
Source: Read original article