Shimla: NIA nabs mastermind in Manali in connection with Rs 17.29 crore fake currency case

अपराध(सांकेतिक)।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोटों के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मास्टरमाइंड हरीश रॉटा को मनाली से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी बड़े पैमाने पर नकली भारतीय मुद्रा की छपाई और अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क के संचालन में शामिल था। एनआईए अब उससे पूछताछ कर बैंक चेस्ट तक नोट पहुंचाने वाले पूरे सिंडिकेट और उसके स्थानीय संपर्कों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।




एनआईए की जांच के अनुसार 22 अक्तूबर को गिरफ्तार हरीश इस पूरे षड्यंत्र के मुख्य चेहरों में शामिल है, जिस पर बड़े पैमाने पर नकली नोट छापने और उनकी आपूर्ति करने का आरोप है। ये नकली नोट विभिन्न संपर्कों के जरिए सहारनपुर स्थित बैंक की करेंसी चेस्ट तक पहुंचाए गए थे। मामले में पहले पकड़े गए आरोपी आदेश चौधरी और हाल ही में अंबाला से गिरफ्तार अजय कुमार से भी हरीश के संबंध सामने आए हैं। 29 अगस्त को सहारनपुर के सदर बाजार थाने में सामने आए इस मामले को 3 सितंबर को एनआईए ने अपने हाथ में लिया था। 

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed