First horticultural monorail project launched; capable of carrying five quintals of produce at a time

बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया बागवानी मोनो रेल परियोजना का शुभारंभ।
– फोटो : संवाद

विस्तार

पहाड़ी बगीचों में फलों की ढुलाई के लिए मजदूरों पर निर्भरता अब कम होगी। बागवानों को खाद, उर्वरक और अन्य कृषि सामग्री पहुंचाने के साथ फलों को बगीचों से बाहर लाने में भी राहत मिलेगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश की पहली बागवानी मोनोरेल परियोजना शुरू की गई है। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार को सुंदरनगर विकास खंड के पलोहटा क्लस्टर में 25 लाख रुपये की लागत से स्थापित मोनोरेल का उद्घाटन किया। यह मोनोरेल एक बार में पांच क्विंटल तक सामान ढो सकती है। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में इसे करीब 20 मिनट लगते हैं। पेट्रोल से चलने वाली इस प्रणाली का माइलेज 4.5 किलोमीटर प्रति लीटर बताया गया है। फिलहाल एक किलोमीटर लंबी लाइन पर इसका संचालन किया जा रहा है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *