Kinnaur: Sangla Valley becomes a preferred destination for migratory birds; 16 species spotted at Kupa Dam

प्रवासी पक्षियों का पसंदीदा ठिकाना बनी सांगला घाटी।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला घाटी के कूपा बांध की सुंदरता प्रवासी परिंदों को बांधने लगी है। यहां किए गए पक्षी अवलोकन के दौरान प्रवासी परिंदों की 16 प्रजातियों की मौजूदगी दर्ज की गई है। इनमें जलीय पक्षियों के साथ बस्पा नदी और आसपास की जलधाराओं में पाए जाने वाले पक्षी भी शामिल हैं। पक्षियों की यह विविधता क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक आवासों के महत्त्व को उजागर करती है। वन्यप्राणी परिक्षेत्र सांगला की टीम ने कूपा बांध और आसपास के संभावित पक्षी आवासों का सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक अवलोकन किया। अभियान में वन खंड अधिकारी गोपाल नेगी, वन खंड अधिकारी संतोष ठाकुर, वन मित्र कुमारी अल्पना और बर्डर तेनजिन नेगी शामिल रहे। टीम ने विभिन्न स्थलों पर पक्षियों का अवलोकन कर उनकी प्रजातियों को दर्ज किया।





Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed