झाकड़ी, 21 अक्टूबर 2026
एसजेवीएन के 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में विजयदशमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने माँ दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर सिंदूर उत्सव मनाया तथा सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। इसके पश्चात ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच माँ दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया।
परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर एवं उनकी धर्मपत्नी सहित अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने कार्यक्रम में भाग लेकर माँ दुर्गा से परियोजना की उन्नति एवं सभी के कल्याण की प्रार्थना की।
सायंकाल आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में श्री राजीव कपूर ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा सत्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उत्सव ने श्रद्धा, सद्भाव और बुराई पर अच्छाई की शाश्वत विजय का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *