
सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : एआई।
विस्तार
Source: Read original article
Hindi & English Breaking News
{“_id”:”6ad59e0d4831bbc10d0b8db1″,”slug”:”kullu-jakrehad-police-attack-charas-seizure-two-accused-freed-2026-10-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिमाचल: चरस बरामद करने गई पुलिस पर भीड़ का हमला, दो आरोपियों को छुड़ाया; पंचायत प्रधान समेत कई लोगों पर केस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : एआई।
लगवैली के जकरेहड़ में चरस बरामद करने के लिए पहुंची पुलिस की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया और दो आरोपियों को छुड़ा ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार की है। पुलिस के मुताबिक 17 अक्तूबर को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई के दौरान दो व्यक्तियों से चरस बरामद की गई थी। इसी बीच क्षेत्र की एक पंचायत प्रधान, उसके पति और उपप्रधान समेत स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि करीब 30 से 40 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया तथा आरोपियों व चरस को जबरन अपने साथ ले गए। मौके पर बची 508 ग्राम चरस पुलिस ने कब्जे में ले ली है। दरअसल पुलिस की डिटेक्शन सेल को शनिवार सुबह करीब 10:20 बजे सूचना मिली कि दो लोग पैदल कुल्लू की ओर चरस लेकर आ रहे हैं।
इसके बाद करीब 11:30 बजे वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर बैग की तलाशी ली तो पीले रंग के कैरी बैग में काले रंग का चरस जैसा पदार्थ मिला। पुलिस का आरोप है कि इसी दौरान पंचायत प्रधान, उनके पति और उपप्रधान मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक व्यक्ति ने फोन किया और कुछ देर में करीब 30 से 40 लोग वहां एकत्र हो गए। पुलिस के अनुसार भीड़ ने टीम और स्वतंत्र गवाह पर हमला किया। इसी दौरान आरोपी, बैग और बरामद चरस को जबरन ले जाया गया। छीनाझपटी में कुछ चरस सड़क पर गिर गई, जो 508 ग्राम निकली।
पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 और 29 तथा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रधान समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।- अभिषेक सेकर, एसपी कुल्लू
Source: Read original article