गुप्त सूचना पर स्पेशल सेल की कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज; नशे के नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
शिमला, विशेषर नेगी।
राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस की स्पेशल सेल ने लोअर चक्कर क्षेत्र में एक आवासीय कमरे से करीब 56 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में 28 वर्षीय महिला के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर की मध्यरात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल की टीम ने लोअर चक्कर स्थित एक कमरे में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान हीना, पत्नी जगदीश, निवासी जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के कब्जे से करीब 56 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
मामले में पुलिस थाना में एफआईआर नंबर 218/2026, दिनांक 16 अक्टूबर 2026, के तहत NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद मादक पदार्थ के स्रोत और मामले से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
नशे के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही पुलिस
पुलिस की आगामी जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और क्या इस मामले के तार अन्य लोगों से भी जुड़े हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *