शिमला। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से लौट रहे हमीरपुर के एक छात्र की सड़क हादसे में जान चली गई। कुफरी से करीब तीन किलोमीटर दूर भरश्यामा के पास बस में सफर के दौरान छात्र का सिर सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान हमीरपुर जिले के नालटी गांव निवासी आयुष के रूप में हुई है। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed