
हिमाचल मौसम।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
Source: Read original article
Hindi & English Breaking News
{“_id”:”6ad1c0fbb39e399c85078dce”,”slug”:”himachal-weather-update-keylong-records-minus-1-7-c-dry-weather-forecast-till-october-22-2026-10-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिमाचल में ठिठुरन: बारिश-बर्फबारी के बाद लुढ़का तापमान, केलांग में पारा माइनस 1.7 डिग्री; जानें मौसम का हाल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

हिमाचल मौसम।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हिमाचल प्रदेश में मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति के केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश मौसम केंद्रों पर अधिकतम तापमान में 5 से 15 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र शिमला की 16 अक्तूबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, कई स्थानों पर बारिश हुई, जबकि केलांग में सात सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। कुकुमसेरी में भी 18.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।
#WATCH | Himachal Pradesh | Fresh snowfall covers the high mountain peaks in Manali https://t.co/X0qaCMOkIv
— ANI (@ANI) October 16, 2026
मनाली में 17 मिलीमीटर, कुल्लू के कोठी में सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, कुल्लू जिले के कोठी में 26.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। चंबा के जोत और मंडी के पंडोह में 20-20 मिलीमीटर, कुकुमसेरी में 18.5 मिलीमीटर और मनाली में 17 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा पालमपुर में 8.6 मिलीमीटर, धर्मशाला में पांच मिलीमीटर, भुंतर में 3.9 मिलीमीटर और मंडी में 1.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इन बदलावों के बीच कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।
Source: Read original article