संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना/कुनिहार (सोलन)/पांवटा साहिब (सिरमौर)।
Published by: Krishan Singh

Updated Fri, 09 Oct 2026 10:18 PM IST

 प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का समापन शुक्रवार को ऊना के इंदिरा स्टेडियम में हुआ। 


sports competition: Una team emerges as hockey champion in the men's category, while Paonta in the women's cat

अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) का समापन शुक्रवार को ऊना के इंदिरा स्टेडियम में हुआ। पुरुष वर्ग में ऊना और महिला वर्ग में पांवटा साहिब की टीम हॉकी की चैंपियन बनी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. मीता शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन पर महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब एवं राजकीय महाविद्यालय ऊना के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पांवटा साहिब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऊना को 5-0 से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय ऊना ने द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में राजकीय महाविद्यालय ऊना ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब दूसरे और एसवीजीसी घुमारवीं तीसरे स्थान पर रहा। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में ऊना की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। समारोह में उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed