हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली। सुबह से ही राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आसमान बादलों से घिरा रहा। दोपहर बाद कई क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी ने पहाड़ों को सफेद कर दिया। लाहौल-स्पीति, पांगी और कुल्लू की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा समेत पीर पंजाल की ऊंची चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। वहीं, बुधवार को राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई साथ में ओलावृष्टि भी हुई।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *