हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के पंडोह के पास बिहणधार गांव में मंगलवार देर शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से दो घरों को नुकसान पहुंचा। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान करीब 50 वर्षीय कला देवी पत्नी नूपे राम निवासी बिहणधार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को क्षेत्र में मौसम खराब था और बारिश हो रही थी।




इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से दो घर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में घर में मौजूद कला देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने महिला को संभाला और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। बिजली गिरने से दोनों घरों में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed