अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 03 Oct 2026 10:14 AM IST

पुलिस के अनुसार 2 अक्तूबर को विशेष सेल की टीम शोघी पुलिस चौकी के नजदीक एनएच-05 पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सोलन की ओर से आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली गई। 


Shimla: 12 grams packets of 'Chitta found hidden under a bus seat; 25-year-old man arrested.

चिट्टे के साथ गिरफ्तार(सांकेतिक)।
– फोटो : संवाद



विस्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस की विशेष सेल ने शोघी के पास एक युवक को करीब 12 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 2 अक्तूबर को विशेष सेल की टीम शोघी पुलिस चौकी के नजदीक एनएच-05 पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सोलन की ओर से आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली गई। बस में सवार एक युवक पुलिस को देखकर संदिग्ध हरकत करते हुए अपनी जींस की जेब से कोई वस्तु निकालकर पैरों के नीचे छिपाने लगा।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed