रामपुर बुशहर, न्यूज व्यूज पोस्ट ,

राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में वाणिज्य विभाग ने शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में सत्र 2026-27 के लिए वाणिज्य सोसाइटी का गठन किया। इस अवसर पर आयोजित आम सभा में वाणिज्य विषय से जुड़े करीब 200 विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने भाग लिया।
आम सभा के दौरान सोसाइटी की भूमिका, उद्देश्यों और आगामी गतिविधियों को लेकर विद्यार्थियों के साथ चर्चा की गई। इसके बाद नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चयन किया गया। विभाग की सह-आचार्य डॉ. राजन नेगी को सोसाइटी का अध्यक्ष चुना गया, जबकि तृतीय वर्ष की छात्रा यशिका को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
नई कार्यकारिणी में योगराज सचिव और सूजल मेहता सह-सचिव चुने गए। पहलवी, यशिका कपाटिया और रितिका को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सोसाइटी के संचालन और विभिन्न गतिविधियों में सहयोग के लिए विद्यार्थियों को अन्य जिम्मेदारियां भी आवंटित की गईं।
स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों हरीश, तमन्ना नेगी, तमन्ना, सोमया, रितिका, विशुल और निक्षित को सलाहकार सदस्य बनाया गया। वहीं सोसाइटी की गतिविधियों की जानकारी विद्यार्थियों और व्यापक समुदाय तक पहुंचाने के लिए अंजलि और मानस कार्तिक को मीडिया प्रतिनिधि नियुक्त किया गया।
वाणिज्य सोसाइटी के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से आगे बढ़कर वाणिज्य और व्यवसाय से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा और कौशल प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध करवाना है। सोसाइटी के माध्यम से प्रश्नोत्तरी, परिचर्चा, भाषण, लेखन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, संचार कौशल, संगठनात्मक दक्षता और व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करने पर जोर रहेगा।
कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. हीरा भगती और डॉ. ईश्वर नेगी उपस्थित रहे। प्राध्यापकों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि सोसाइटी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी के साथ विभाग की शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *