सोमदत्त शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Krishan Singh

Updated Wed, 30 Sep 2026 06:00 AM IST

 भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) और पद्मजा नायडू हिमालयी प्राणी उद्यान के वैज्ञानिकों ने दार्जिलिंग के जंगलों में इस पतंगे के अंडों को नष्ट करने वाली ततैया की एक नई प्रजाति टेलेनोमस अल्टिकोलस की खोज की है।


Natural enemy of the Gajalina chrysolopha moth killing Burans trees found; scientists discover new wasp specie

अब नहीं सुखेंगे बुरांस के पेड़।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

हिमाचल, उत्तराखंड और दार्जिलिंग सहित हिमालयी क्षेत्रों में बुरांस के सैकड़ों पेड़ों को सुखा रहे खतरनाक गैजालिना क्राइसोलोफा पतंगे से निपटने की दिशा में वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) और पद्मजा नायडू हिमालयी प्राणी उद्यान के वैज्ञानिकों ने दार्जिलिंग के जंगलों में इस पतंगे के अंडों को नष्ट करने वाली ततैया की एक नई प्रजाति टेलेनोमस अल्टिकोलस की खोज की है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह गैजालिना क्राइसोलोफा के अंडों का दुनिया में दर्ज पहला परजीवी है। दो वर्ष चले अध्ययन में सामने आए इस प्राकृतिक शत्रु से बुरांस और हिमालयी एल्ड जैसे महत्वपूर्ण पेड़ों को पतंगे के प्रकोप से बचाने की नई उम्मीद जगी है। 


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed