रिकांग पिओ। जिला कांग्रेस कमेटी किन्नौर की ओर से 28 सितंबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पार्क, रिकांग पिओ में रोष प्रदर्शन एवं रैली आयोजित की जाएगी। कांग्रेस मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता व निष्पक्षता तथा युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाएगी। पार्टी ने मीडिया कर्मियों से कार्यक्रम की कवरेज के लिए उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
