संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)।
Published by: Ankesh Dogra

Updated Sun, 27 Sep 2026 10:58 AM IST

Sawan Barwal Silver Medal Asian Games 2026 Jogindernagar Himachal Story: मंडी के जोगिंद्रनगर क्षेत्र के रड़ा भखेड़ गांव निवासी सावन बरवाल ने एशियन गेम्स में मैराथन का रजत पदक जीतकर हिमाचल को गौरवान्वित किया है। सावन की सफलता के पीछे उनके माता-पिता का वर्षों का संघर्ष भी जुड़ा है। जानें विस्तार से…

sawan barwal silver medal asian games himachal jogindernagar struggle story

सावन के रजत ने बढ़ाई चमक।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

सावन बरवाल की सफलता के पीछे माता-पिता का संघर्ष भी जुड़ा है। पिता कुलदीप बरवाल ने दिल्ली में 25 साल तक टैक्सी चलाकर परिवार की जरूरतें पूरी कीं। सीमित आय के बावजूद उन्होंने खर्चों में कटौती कर बेटे के प्रशिक्षण और खेल से जुड़े खर्चों को प्राथमिकता दी। मां सुभद्रा देवी ने भी सावन के खेल कॅरिअर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि सावन की परवरिश आर्थिक चुनौतियों के बीच हुई। परिवार की स्थिति बेहतर नहीं थी, लेकिन उन्होंने बेटे के सपनों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। सुभद्रा ने बताया दसवीं के बाद खेल प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने प्रतिभा को पहचाना और उन्हें प्रशिक्षण देना शुरू किया। इसके बाद उसने पीछे नहीं देखा। वर्ष 2012 से 2018 तक जोगिंद्रनगर एथलेटिक सेंटर में कठिन अभ्यास के दौरान सावन ने अपनी प्रतिभा को निखारा। वर्ष 2014 में पाईका राष्ट्रीय खेलों में उन्होंने पहला कांस्य पदक जीता।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *