नागोया/शिमला। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
भारत की इस स्वर्णिम जीत में हिमाचल प्रदेश की चार बेटियों—कप्तान पुष्पा राणा, ऋतु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर की अहम भूमिका रही। पुष्पा राणा की कप्तानी में भारत ने यह खिताब हासिल किया।
हिमाचल की बेटियों ने एक बार फिर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में महिला कबड्डी का चौथी बार स्वर्ण पदक जीता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *