शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में युद्धवीर सिंह ठाकुर ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने 454 मत हासिल कर एच.के.एस. ठाकुर (437) को 17 मतों से हराया। सुनील अवस्थी को 356 मत मिले।
उपाध्यक्ष पद पर किरण नेगी 496 मतों के साथ निर्वाचित हुईं। विनय मेहता को 398 और अभिषेक दूलटा को 336 मत मिले। वहीं, सचिव पद पर अनिता ने 703 मत हासिल कर हिना चौहान (506) को 197 मतों से हराया।
तीनों पदों के लिए 1,648 मतदाता थे, जिनमें से 1,242 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed