अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 26 Sep 2026 05:30 AM IST

हिमाचल पुलिस ने प्रदेश के नागरिकों के लिए क्यूआर कोड के जरिये होने वाली इस साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार ठग पहले मोबाइल फोन पर संदेश या किसी अन्य माध्यम से आकर्षक इनाम का लालच देते हैं।

Police Advisory: Scanning a QR code won't fetch you a reward; money could be withdrawn from your accoun

साइबर क्राइम
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक



विस्तार

डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के साथ साइबर ठग अब कैश प्राइज, लॉटरी और कैशबैक के नाम पर लोगों को क्यूआर कोड भेजकर ठगी कर रहे हैं। हिमाचल पुलिस ने प्रदेश के नागरिकों के लिए क्यूआर कोड के जरिये होने वाली इस साइबर ठगी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार ठग पहले मोबाइल फोन पर संदेश या किसी अन्य माध्यम से आकर्षक इनाम का लालच देते हैं। मसलन 10 हजार रुपये का पुरस्कार जीतने या कैशबैक मिलने की बात कहकर एक क्यूआर कोड भेजा जाता है। इसके बाद इनाम की राशि लेने के लिए पीड़ित से क्यूआर कोड स्कैन करने को कहा जाता है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed