हिमाचल प्रदेश में 28 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की ओर से प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हिमाचल प्रदेश ने बैंक ग्राहकों को अपने जरूरी और समयबद्ध लेन-देन पहले ही निपटाने की सलाह दी है।
एसएलबीसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार 28, 29 और 30 सितंबर को हड़ताल के कारण बैंकों की शाखा स्तर की सेवाओं पर असर पड़ने की संभावना है। ऐसे में नकद निकासी-जमा, चेक संबंधी कार्य, बैंक खाते से जुड़े अन्य शाखा-स्तरीय काम और जरूरी दस्तावेजी प्रक्रियाओं के लिए ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Source: Read original article
