200 साल पुराने बरगद के पेड़ के चारों ओर बनाए गए सुरक्षात्मक प्लेटफॉर्म के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल सरकार से जवाब मांगा है। एनजीटी ने वन विभाग के प्रधान सचिव को छह सप्ताह के भीतर शपथपत्र दाखिल कर यह स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं कि बरगद के चारों ओर प्लेटफॉर्म का निर्माण किस तरह किया गया और इसके लिए किस सक्षम प्राधिकरण से अनुमति ली गई थी।

एनजीटी
– फोटो : संवाद
Source: Read original article
