लाहौल के सिस्सू में मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सैल्फी प्वाइंट के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार वाहन संख्या एचपी-31सी-1662 गोंधला की ओर जा रहा था। सिस्सू सैल्फी प्वाइंट के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे जा गिरा। कार में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में सुरेश पुत्र तोता राम, निवासी बडियाल, तहसील भल, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया गया।

घायलों में मोहन सिंह पुत्र सेवक राम, निवासी चुवाड़ी, डाकघर राजगढ़, तहसील भल, निखिल पुत्र रमेश चंद, निवासी सकरोआ, तहसील भल, बबलू पुत्र हल्कू राम, निवासी मंडी और पवन कुमार पुत्र लक्ष्मण दास, निवासी टिक्कर, तहसील भल शामिल थे।

घायलों में बबलू, मोहन सिंह और पवन कुमार की हालत गंभीर बताई गई। इसके चलते तीनों को बेहतर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। उपचार के दौरान बबलू ने दम तोड़ दिया। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई। वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुआ और दुर्घटना का सटीक कारण क्या रहा। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed