घर से बाहर रहने वाले बच्चों के लिए सामान भेजना हो, ऑनलाइन कारोबार का पार्सल ग्राहक तक पहुंचाना हो या किसी रिश्तेदार को जरूरी चीज डाक से भेजनी हो, अब इसके लिए पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा। डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पार्सल और स्पीड पोस्ट पार्सल की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। अगस्त से लागू नई दरों में सबसे ज्यादा चर्चा 500 ग्राम के पार्सल की है। इसका शुल्क 18 रुपये से बढ़ाकर 34 रुपये कर दिया गया है। यानी शुरुआती वजन श्रेणी में ही शुल्क करीब दोगुना हो गया है।


500 ग्राम का पार्सल भेजने पर कितना खर्च होगा?

डाक विभाग की नई दरों के मुताबिक 500 ग्राम तक के इंडिया पोस्ट पार्सल के लिए 34 रुपये शुल्क देना होगा। इस पर जीएसटी अतिरिक्त लगेगा। इसके अलावा दूरी और क्षेत्र के हिसाब से शुल्क अलग-अलग निर्धारित किया गया है। प्रदेश के भीतर पार्सल भेजने पर 77 रुपये, मेट्रो जोन के लिए 82 रुपये और दूसरे राज्यों में भेजने पर 84 रुपये तक शुल्क निर्धारित किया गया है। जैसे-जैसे पार्सल का वजन बढ़ेगा, वैसे-वैसे शुल्क भी बढ़ता जाएगा।

35 किलो सामान भेजना भी पड़ेगा महंगा

अगर कोई व्यक्ति भारी सामान पार्सल के जरिये भेजता है तो उसे अब काफी अधिक भुगतान करना होगा। 35 किलोग्राम के इंडिया पोस्ट पार्सल के लिए स्थानीय स्तर पर 1273 रुपये और दूसरे राज्यों के लिए 3800 रुपये तक शुल्क देना पड़ सकता है। स्पीड पोस्ट पार्सल में यही वजन और महंगा पड़ेगा। 35 किलोग्राम के स्पीड पोस्ट पार्सल के लिए स्थानीय स्तर पर अधिकतम 1444 रुपये और दूसरे राज्यों में भेजने पर 5058 रुपये तक शुल्क निर्धारित किया गया है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed