बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर एक व्यक्ति से 1.35 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रिश्ता तय करवाने के नाम पर पहले 20 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद सगाई के कपड़े खरीदने और लड़की की मां के पेड़ से गिरकर घायल होने की बात कहकर इलाज के लिए भी पैसे लिए गए। रकम लेने के बावजूद न तो शादी की बातचीत आगे बढ़ी और न ही पैसे लौटाए गए। शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद ने बताया कि वह विवाह-शादियों में रसोइये का काम करते हैं। उनके साथ कांगड़ा जिले का एक व्यक्ति भी कई वर्षों से काम करता है। इसी जान-पहचान के चलते प्रेम चंद ने उससे अपने छोटे बेटे की शादी करवाने की बात कही। शिकायतकर्ता के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने एक लड़की से रिश्ता करवाने का भरोसा दिया और बातचीत आगे बढ़ाने के लिए पैसे भेजने को कहा।

पहले रिश्ता तय करवाने के नाम पर भेजे 20 हजार

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के कहने पर उन्होंने एक अन्य व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर गूगल पे के माध्यम से 20 हजार रुपये भेजे। इसके बाद लड़की के परिवार को सगाई के लिए कपड़े खरीदने के नाम पर भी 20 हजार रुपये दिए गए। परिवार को उम्मीद थी कि अब बेटे का रिश्ता तय हो जाएगा और शादी की तैयारियां शुरू हो सकेंगी।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed