अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh

Updated Tue, 08 Sep 2026 10:31 PM IST

जटिल प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 15 मिनट लगे। बच्ची के पेट से एंडोस्कोपी की सहायता से हेयर क्लिप निकाला गया। अब बच्ची खतरे से बाहर है। इसे देखते हुए बच्ची को चिकित्सकों ने छुट्टी कर दी है। 

Shimla Doctors at IGMC successfully remove hair clip from two-year-old girl's stomach via endoscopy.

बच्ची के पेट से बाहर निकाला हेयर क्लिप।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में दो साल की बच्ची के पेट से पांच सेंटीमीटर का हेयर क्लिप निकालने में सफलता मिली है। पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग की विशेषज्ञ डॉ. श्रुति शर्मा ने यह कामयाबी हासिल की है। खास बात यह है कि जटिल प्रक्रिया को पूरा करने के लिए 15 मिनट लगे। बच्ची के पेट से एंडोस्कोपी की सहायता से हेयर क्लिप निकाला गया। अब बच्ची खतरे से बाहर है। इसे देखते हुए बच्ची को चिकित्सकों ने छुट्टी कर दी है। खलीनी में रहने वाले परिजन दो सितंबर को बच्ची के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद आईजीएमसी पहुंचे थे।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed