हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश एक बार फिर लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़क संपर्क प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की 8 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में कुल 67 सड़कें बंद हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस समय किसी भी राष्ट्रीय राजमार्ग के बंद होने की सूचना नहीं है।
जिलावार स्थिति देखें तो मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कुल 33 सड़कें बंद हैं। इनमें सराज उपमंडल में 27, सुंदरनगर में एक, सरकाघाट में तीन और थलौट डिवीजन में दो सड़कें प्रभावित हैं। इसके बाद कुल्लू में 11 सड़कें बंद हैं। कुल्लू उपमंडल में चार, बंजार में दो, आनी में तीन और निरमंड में दो सड़कें बंद हैं।
कांगड़ा में भी बारिश का असर व्यापक है। जिले में कुल 10 सड़कें बंद हैं। इनमें कांगड़ा उपमंडल की एक, शाहपुर की पांच, पालमपुर की दो, देहरा की एक और धर्मशाला की एक सड़क शामिल है। सिरमौर में छह सड़कें बंद हैं, जिनमें नाहन की चार और संगड़ाह की दो सड़कें हैं।
इसके अलावा ऊना में तीन, शिमला में दो, सोलन में एक और लाहौल-स्पीति में एक सड़क बंद होने की सूचना है। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर और किन्नौर में इस रिपोर्ट के अनुसार आज सड़क बंद होने की कोई सूचना दर्ज नहीं की गई है।
बिजली और पेयजल सेवाओं पर भी असर पड़ा है। प्रदेश में कुल दो डीटीआर बाधित हैं और दोनों शिमला जिले में हैं। वहीं शिमला में ही दो जलापूर्ति योजनाएं भी प्रभावित बताई गई हैं। बाकी जिलों में रिपोर्ट के अनुसार डीटीआर और जलापूर्ति योजनाओं के बाधित होने की सूचना नहीं है।
Source: Read original article
