भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार के तहत पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ और खेल प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की हैं। दोनों प्रकोष्ठों में प्रदेश सह-संयोजकों और जिला संयोजकों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संबंधित प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजकों ने प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद नई टीम की घोषणा की है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ में छह प्रदेश सह-संयोजक
भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल ने छह प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। इनमें नायक विनोद कुमार, ऑनरेरी कैप्टन जितेंद्र कुमार, सूबेदार मेजर संत राम तोमर, नायक हीरा लाल ठाकुर, नायब सूबेदार मनीष कुमार और कैप्टन एम.आर. ठाकुर शामिल हैं।
जिला स्तर पर हमीरपुर में कैप्टन मदन बरयाल, पालमपुर में कैप्टन श्याम लाल, मंडी में सूबेदार नरेंद्र कुमार, देहरा में मनोज राणा और शिमला में हवलदार पवन कुमार चौहान को जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संयोजक अभिषेक पटियाल ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने देश की सुरक्षा और सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। नई टीम पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों के परिवारों और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का प्रयास करेगी। साथ ही पूर्व सैनिकों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से संगठन के समक्ष रखने का कार्य किया जाएगा।
खेल प्रकोष्ठ में चार प्रदेश सह-संयोजक
भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कुलदीप सिंह राणा ने चार प्रदेश सह-संयोजकों की नियुक्ति की है। इनमें तेज प्रताप चोपड़ा, कुलदीप राणा, ईश्वर रोहाल और शीला कौशल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला संयोजकों के रूप में कुल्लू में खेमराज ठाकुर, महासू में अंकित वर्मा, हमीरपुर में जयदीप शर्मा, पालमपुर में नवीन कटोच, मंडी में सुनील कुमार, कांगड़ा में विजय रामशरण भंडारी, ऊना में अरुण ठाकुर, किन्नौर में ज्ञान विद्या, चंबा में सुरेंद्र ठाकुर और सुंदरनगर में अशोक कुमार को नियुक्त किया गया है।
Source: Read original article
