चूड़धार यात्रा पर गई एक 27 वर्षीय युवती की पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। यह हादसा यात्रा के रास्ते पर मंडाहलाणी के पास हुआ। मृतक युवती की पहचान प्रेशिता मेहता पुत्री शैलेंद्र मेहता,  निवासी गांव चायल डूबलू जिला शिमला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रेशिता मेहता शनिवार सुबह अपने दो अन्य साथियों के साथ चूड़धार की ओर जा रही थीं। मंडाहलाणी से कुछ आगे पहुंचने पर अचानक उनका पैर फिसल गया। वह पहाड़ी से नीचे जा गिरी।




हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शव को नागरिक अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया है। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रेशिता मेहता के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed