हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की 12 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के कारण कुल 288 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 112 बिजली ट्रांसफार्मर (DTR) बाधित हैं, जबकि 55 पेयजल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

जिलावार स्थिति में मंडी जिला सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां कुल 117 सड़कें बंद हैं। इनमें सराज की 45, थलौट की 45, पधर की 18, धर्मपुर की चार, जोगिंदरनगर की दो, सुंदरनगर की एक और मंडी-दो की एक सड़क शामिल है। जिले में 61 बिजली ट्रांसफार्मर और आठ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं।

चंबा में 74 सड़कें बंद हैं। चंबा उपमंडल में 18, डलहौजी में चार, तीसा में 12, भरमौर में 14, सलूणी में आठ, पांगी में दो और भटियात में 16 सड़कें बंद हैं। जिले में 12 ट्रांसफार्मर और 16 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं।

कुल्लू में 56 सड़कें बंद हैं। इनमें बंजार की 20, कुल्लू की 12, आनी की 14 और निरमंड की 10 सड़कें शामिल हैं। बंजार में 34 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित बताए गए हैं।

शिमला जिले में 14 सड़कें बंद हैं। इनमें ठियोग की एक, रामपुर की आठ, चौपाल की चार और सुन्नी की एक सड़क शामिल है। जिले में पांच ट्रांसफार्मर और 26 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं।

सिरमौर में 13 सड़कें बंद हैं। नाहन में तीन, पांवटा साहिब में दो, राजगढ़ में दो और संगड़ाह में छह सड़कें प्रभावित हैं। वहीं ऊना में चार सड़कें बंद हैं, जबकि हमीरपुर में पांच और कांगड़ा में पांच सड़कें बंद होने की सूचना है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed