संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।
Published by: Krishan Singh

Updated Sat, 26 Sep 2026 11:07 AM IST

 अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद, कच्चा टैंक में मस्जिद के माइक से विजय के इलाज के लिए सहयोग की अपील की गई। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद की अपील पर मुस्लिम समाज के लोगों ने महज 10 से 15 मिनट में 31 हजार रुपये एकत्र कर दिए। 


Sirmaur: Call for help echoes from mosque, 31,000 raised in 10 minutes; here’s the full story.

किडनी रोगी के लिए जुटाई राशि।
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

इंसानियत की कोई सरहद या धर्म नहीं होता। इसका उदाहरण नाहन में देखने को मिला, जहां हरिपुर खोल निवासी 27 वर्षीय विजय कुमार के इलाज के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मदद का हाथ बढ़ाया। शुक्रवार को अंजुमन इस्लामिया जामा मस्जिद, कच्चा टैंक में मस्जिद के माइक से विजय के इलाज के लिए सहयोग की अपील की गई। अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष बॉबी अहमद की अपील पर मुस्लिम समाज के लोगों ने महज 10 से 15 मिनट में 31 हजार रुपये एकत्र कर दिए। इसके साथ ही शहर की अन्य पांच मस्जिदों में भी प्रत्येक शुक्रवार को विजय के इलाज के लिए सहयोग राशि जुटाने की बात कही गई है। विजय की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। उनकी सात साल की बेटी अपने पिता को जल्द स्वस्थ देखना चाहती है। विजय के इलाज के लिए पिछले करीब एक सप्ताह से नाहन शहर में आर्थिक सहयोग जुटाया जा रहा है। दिव्यांश बैरागी, राहुल और उनके साथी लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं। दिव्यांश बैरागी ने मुस्लिम समाज के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की मदद के लिए जिस तरह लोग धर्म से ऊपर उठकर आगे आए, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *