संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra

Updated Tue, 01 Sep 2026 09:26 AM IST

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। इस बार अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र और हर्षण योग का विशेष संयोग बन रहा है। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव और विशेष पूजा के लिए रात 11:57 से 12:43 बजे तक 46 मिनट का शुभ मुहूर्त रहेगा। मध्यरात्रि में बाल गोपाल का पंचामृत अभिषेक, श्रृंगार, आरती और भोग लगाया जाएगा। मंदिरों में भजन-कीर्तन, जागरण और धार्मिक पाठ भी होंगे। पढ़ें पूरी खबर…


janmashtami 2026 date 4 or 5 september shubh muhurat rohini nakshatra

कृष्ण जन्माष्टमी 2026
– फोटो : amar ujala



विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर इस बार लोगों के बीच तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। कहीं 4 सितंबर तो कहीं 5 सितंबर को जन्माष्टमी मनाए जाने की जानकारी सामने आ रही है। हालांकि सामान्य गृहस्थ परंपरा और उत्तर भारत के पंचांग के अनुसार शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का विशेष महत्व रहेगा।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed