रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी —–
-पर्यावरण संरक्षण एवं शुद्ध हवा के लिए रिहायशी भवनों के आस पास
के पेड़ बने लोगों के लिए आफत। रामपुर में ऐसे खतरे वाले पेड़ो को काटने
का अभियान हुआ तेज। अब तक छह दर्जन से अधिक पेड़ो को काटने का काम हुआ
पूर्ण। रामपुर वन वृत्त एवं वन मंडल कार्यालय परिसर में भारी बारिश से
करोड़ो का नुक्सान।-घरो के आस पास शुद्ध हवा और गर्मियों में छाया देने वाले पेड़
इस बरसात में लोगो के लिए आफत बने है। रामपुर नगर परिषद्मु क्षेत्र में
सैकड़ो ऐसे पेड़ है जो भवनों को खतरा होने के कारण काटने का कार्य तेज कर
दिया गया है। वन मंडल रामपुर ने अब तक भवनों एवं लोगो के लिए खतरा बने
करीब 70 पेड़ो को काट दिया है। जबकि करीब 70 पेड़ वन विभाग ने वन निगम को
कटान के लिए दिया है। वन मंडल रामपुर के तहत तीन वन विश्राम गृह भारी
बारिश से भू क्षरण होने के कारण खतरे में है जबकि वन वृत्त एवं मंडल
मुख्याल परिसर में भी करीब सवा करोड़ की नुसानी हुई है।
–डीएफओ रामपुर विकल्प यादव ने बताया भारी बरसात से वन विभाग को
भी काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि रामपुर वन वृत्त व मंडल
मुख्यालय में ही एक करोड़ 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इसके अलावा वन
परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय व सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने बताया
कि जहां-जहां भी लोगों के घरों के लिए खतरा बने बड़े पेड़ थे, वह करीब
65 से 70 पेड़ अब तक काट दिए गए हैं करीब 70 पेड़ वन निगम को भी दिए
गए हैं। उन्होंने बताया रामपुर वन मंडल के अधीन दो- वन विश्राम गृह एवं
एक इंस्पेक्शन हट को भी भारी बारिश से क्षति पहुंची है।