निरमंड(एकता काश्यप):निरमंड विकास खंड की दूर – दराज स्थित ग्राम पंचायत चायल की महिला मंडलों ने एक दिवसीय स्वच्छता मुहिम चला कर स्वच्छता की अलख जगाई।ग्राम पंचायत चायल की प्रधान सुषमा कटोच के नेतृत्व में महिला मंडल ठारला, महिला मंडल टिकरू,महिला मंडल ढमार की महिलाओं ने संयुक्त रुप से जाओं से लेकर श्री खंड महादेव यात्रा के बेस कैंप सिंह गाड तक स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें रास्तों में प्राकृतिक रूप से उगी भांग के पौधों को नष्ट किया गया और रास्ते में पड़े प्लास्टिक की बोतलो और अन्य कूड़े कचरो को साफ कर ठिकाने लगाया गया और अन्य कचरे का उचित निपटारा भी किया गया।ग्राम पंचायत चायल की प्रधान सुषमा कटोच ने इस दौरान बताया कि ग्राम पंचायत चायल की महिला मंडलों को 3 ग्रुपों में बांटा गया है जिसमें हर दिन अलग-अलग महिला मंडल बेस कैंप सिंह गाड में श्रीखंड यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखेंगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत चायल की महिला मंडल को जिन्होंने श्रीखंड महादेव यात्रा में श्रमदान देकर स्वच्छता मुहिम में अपना योगदान किया है उनको आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पंचायत की ओर से सम्मानित भी किया जाएगा।वहीं महिला मंडल ठारला की प्रधान पूजा कौशल ने बताया कि श्रीखंड महादेव यात्रा में सफाई व्यवस्था को देखते हुए आज संयुक्त रूप से महिला मंडलों ने स्वच्छता मुहिम चलाई।उन्होंने इस बीच श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि श्री खंड महादेव यात्रा के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए कूड़ा कचरा सिर्फ कूड़ेदान में ही डालें।इस दौरान वार्ड सदस्य ग्राम पंचायत ठारला सुषमा देवी, महिला मंडल टिकरू की प्रधान मीना देवी,महिला मंडल ढमार की प्रधान रमीला देवी सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रही।
Home Breaking News निरमंड विकास खंड की ठारला ,टिकरू व ढमार महिला मंडलों ने “श्री खंड महादेव” की यात्रा मार्ग में चलाया स्वछता अभियान।

निरमंड विकास खंड की ठारला ,टिकरू व ढमार महिला मंडलों ने “श्री खंड महादेव” की यात्रा मार्ग में चलाया स्वछता अभियान।
About the author
Related Articles
Top News
Advertising
Categories
Search
Check your twitter API's keys
Advertising
Top News
यहां नव वर्ष पर देवता भी मनाते है बर्थडे
January 01, 2022
किन्नौर में 15 से किशोरों का टीकाकरण
January 02, 2022
तेलगाना से काज़ा पहुंचा नेशनल महिला आइस हॉकी डेवलपमेंट कैंप के लिए दल
January 02, 2022
Check your twitter API's keys
Ads
Weather
Cairo
Jun01 08:58
- Humidity 59%
- Pressure 1014
- Winds 4.51mph
now
24℃
-
Mon Jun02sky is clear
- HI/LO: 32/20℃
- Humidity: 36
- Pressure: 1018
- Winds: 9.54
-
Tue Jun03sky is clear
- HI/LO: 33/19℃
- Humidity: 26
- Pressure: 1016
- Winds: 9.1
-
Wed Jun04sky is clear
- HI/LO: 34/20℃
- Humidity: 28
- Pressure: 1014
- Winds: 9.3
-
Thu Jun05sky is clear
- HI/LO: 37/21℃
- Humidity: 22
- Pressure: 1012
- Winds: 8.97
-
Fri Jun06sky is clear
- HI/LO: 38/21℃
- Humidity: 22
- Pressure: 1012
- Winds: 7.87
-
Sat Jun07sky is clear
- HI/LO: 39/22℃
- Humidity: 21
- Pressure: 1011
- Winds: 7.89
Check your twitter API's keys