रामपुर बुशहर l न्यूज़ व्यूज पोस्ट–
हिमाचल प्रदेश के देव आस्था वाले क्षेत्रों में एक माह के स्वर्ग प्रवास के बाद शनिवार को रामपुर बुशहर के देवी, देवता स्वर्ग प्रवास से वापस धरती पर लौट आए हैं। रामपुर बुशहर क्षेत्र में देवता चतरखंड पंचवीर ब्रांदली, रचोली के जाख देवता और शोली के शोलेश्वर महादेव स्वर्ग प्रवास से लौट आए हैं. देवताओं के स्वर्ग प्रवास से लौटते ही इलाके के लोगों में खुशी का मौहाल है।
शनिवार सुबह से ही शोली मंदिर में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी देवता साहिब पल्थान शोली पांच नंबर दारी घोड़ी के मालिक माने जाते हैं. देवी देवताओं के मंदिरों में देवताओं की नियमित पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी और इलाके में शुभ कार्य भी शुरू हो सकेंगे. स्वर्ग प्रवास से लौटे देवी देवताओं ने अपने अपने क्षेत्र में अपने गूरों के माध्यम से भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी की नरेश पंचायत के ब्रांदली देवता साहिब देवता छत्रखंड साहब का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया.परंपरा के अनुसार देवी देवता मकर सक्रांति को स्वर्ग लोक प्रस्थान कर गए थे देवी देवताओं के जाने के बाद उनकी मूर्तियां शक्ति विहीन मानी जाती हैं और गुर को देव खेल भी नहीं आती.
स्वर्ग प्रवास से देवी-देवताओं के लौटने के बाद उनकी मूर्तियां देव रथों में अब सजा दी गई हैं क्योंकि देवताओं की मूर्तियां उनके स्वर्ग प्रवास जाने से पूर्व उतार दी जाती हैं.देवताओं के स्वर्ग में रहते समय शुभ कार्य नहीं किए जाते देवता साहिब पलथान शोली के कड़ेली स्थित ऐतिहासिक शिवालय में फागुन संक्राति को अनोखा चमत्कार देखने को मिलता है,
शोली के देवता सोलेश्वर महादेव ने अपने गुर के माध्यम से वर्षफल भी सुनाया, देवता पल्थान शोली ने अपने गुरु के माध्यम से कहा कि इस साल कृषि और फसलों के लिए बहुत अच्छा मौसम रहेगा वही देवता पलथांन साहब इस वर्ष अपने क्षेत्र वासियों के लिए सुख समृद्धि लेकर आए हैं. उनके स्वागत के लिए स्थानीय ग्रामीण काफी उत्साहित देखे गए सभी लोगों ने अपने आराध्य देव से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया.