रामपुर बुशहर / विशेषर नेगी —
-शिमला जिला के झाकड़ी वार्ड से जिला परिषद उपचुनाव में
कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने मारी बाजी। दस अगस्त को झाकड़ी जिला
परिषद वार्ड के लिए कुल 17857 मतो में से 7719 लोगो ने किया मतप्रयोग।
इस उप चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने लिए 3570 वोट दूसरे
नंबर पर रही भाजपा 30 98 वोटों के साथ। कांग्रेस प्रत्याशी ने इस जीत का
श्रेय दिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को ,
-शिमला जिला के रामपुर मंडल के तहत झाकड़ी वार्ड जिला परिषद
उपचुनाव में कड़े मुकाबले में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल
की है। कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी ने 472 वोटों के बढ़त के साथ जीत
दर्ज की। झाकड़ी जिला परिषद वार्ड में कुल 17 857 मत है। दस अगस्त को इस
वार्ड के उप चुनाव में कुल मतदान 7719 हुई। इसमें कांग्रेस समर्थित
बिमला शर्मा को 3570 भाजपा समर्थित सीमा मान्टा को 3098 जबकि वामपंथी
विचारधारा की रूचि वजीर के खाते 909 पड़े। जबकि नोटा में 60 और रद्द
हुए वोटो की संख्य 82 रही। शुरू से ही कांग्रेस गढ़ रहे रामपुर में
कांग्रेस की जीत प्रतिष्ठा से जुडी थी क्योकि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्षा
प्रतिभा सिंह का गृह क्षेत्र है। इस उप चुनाव में भाजपा ने भी कड़े
संघर्ष से जीत के अंतर् को कम कर भाजपा की मजबूत दर्शाने का भरपूर
प्रयास किया है। वैसे भी इस जिला परिषद के उप चुनाव विधानसभा चुनाव
के लिए सेमीफाइनल माना जा रहा था। चुनाव नतीजे से अब वर्तमान कांग्रेसी
विधायक नंदलाल की टिकट पक्की मानी जा रही है। उधर कांग्रेस प्रत्याक्षी
की जीत के बाद कंग्रेसियो ने खूब जश्न मनाया। और आरोप लगाया कि इस उप
चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन जनता ने वर्तमान सरकार
की विफलताओं को देखते हुए उसका हिसाब कर दिया है। रामपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्षा राज कांता ने बताया इस चुनाव
में महिलाओं की भगीदारी अहम रही। हर कार्यकर्ता ने तन मन धन से इस
चुनाव में काम किया। यह जीत ना केवल प्रत्याशी थी बल्कि हर कांग्रेसी
कार्यकर्ता की जीत हुई है। बीजेपी के लोग इसे सेमीफाइनल का नारा देते
हुए चले हुए थे और अपने प्रत्याशी की जीत मान कर चले थे। उन्होंने
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह और रामपुर के विधायक नंद लाल की
जनता के प्रति लगाव का नतीजा बताया।
कांग्रेस समर्थित जिला परिषद चुनाव जीतने वाली बिमला शर्मा ने
बताया आम कार्यकर्ता से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के प्रयास व
उनके आशीर्वाद से यह जीत सुनिश्चित हुई है। उन्होंने बताया कि आज खुशी
का माहौल है , कांग्रेस पार्टी के हर कार्यकता की मेहनत रंग लाई है।
उन्होंने लोगों से भी वादा किया कि वह लोगों के हर संभव सहायता करेगी।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद के उपचुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी
थी और उनके प्रलोभन में आम मतदाता नहीं आए। उन्होंने प्रचार के दौरान
भाजपा सरकार की विफलताओं को लोगों के सामने रखा। उन्होंने इस जीत
में झाकड़ी वार्ड की जनता के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ,
शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य व रामपुर के विधायक नंद लाल को
दिया है। उन्होंने बताया इस चुनाव में विरोधियो ने देवी दवताओ का भी
सहारा लेने का प्रयास किया जिस की वे घोर निंदा करते है।