न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra

Updated Thu, 01 Oct 2026 11:22 AM IST

हिमाचल प्रदेश के श्रम एवं रोजगार विभाग में लंबे समय से काम कर रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। करीब 13 साल की सेवा के बाद उनका सेवाकाल समाप्त हो गया है। कर्मचारियों के अनुसार उन्हें काम जारी रखने को लेकर अभी तक स्पष्ट लिखित आदेश नहीं मिला है। वहीं, विभागीय स्तर पर सेवा विस्तार से संबंधित प्रक्रिया लंबित बताई जा रही है। कर्मचारी अब सरकार से हस्तक्षेप की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


himachal 160 outsourced data entry operators job crisis after 13 years

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : एआई



विस्तार

हिमाचल प्रदेश के श्रम एवं रोजगार विभाग में लंबे समय से सेवाएं दे रहे करीब 160 आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ये कर्मचारी करीब 13 वर्षों से विभाग के अलग-अलग कार्यालयों में सेवाएं दे रहे हैं। अब सेवाकाल समाप्त होने के बाद उनके भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी चिंता यह है कि इतने लंबे समय तक विभाग में काम करने के बावजूद फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें आगे सेवा में रखा जाएगा या नहीं। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों का मौजूदा सेवाकाल 30 सितंबर को समाप्त हो गया है।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed