हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों धीमे पड़े सेब सीजन में अब मंडियों में फसल की आवक बढ़ने लगी है। पंद्रह दिन पहले की तुलना में सेब की आमद में करीब 10 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बागवानी विभाग के अनुसार, मौजूदा समय में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 60 फीसदी तक सेब मंडियों में पहुंच रहा है। बुधवार तक प्रदेश की मंडियों में 94 लाख 12 हजार 958 पेटियां पहुंच चुकी हैं, जबकि पिछले वर्ष इस अवधि तक करीब 1.73 करोड़ पेटियां पहुंच गई थीं। इस बार सेब उत्पादन पर मौसम और बीमारियों का बुरा असर पड़ा है। पिछले वर्ष बरसात के दौरान कई क्षेत्रों में बगीचों को नुकसान हुआ। इसके बाद मार्सोनिना ब्लॉच, अल्टरनेरिया जैसी पतझड़ बीमारियों के संक्रमण से कई बगीचों में पत्तियां समय से पहले झड़ गईं।
Source: Read original article
