हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बारिश का दाैर लगातार जारी है। बीते 24 घंटों के दाैरान धर्मशाला में 87.2, कांगड़ा 68.8, कुफरी 64.6, शिलारू 54.6, जोगिंद्रनगर 48.0, मालरांव 45.0, पालमपुर 40.0, स्लापड़ 27.8, सराहन 27.3, नगरोटा सूरियां 25.8, कोटखाई 24.2, श्री नयना देवी 22.2 व शिमला में 18.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। आज राजधानी शिमला सहित आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल छाए हुए हैं।
Source: Read original article
