हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बुधवार को भी बारिश का दाैर जारी रहा।  राजधानी शिमला में दोपहर को झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इसी दौरान ढली बाईपास पर चलौंठी और ढली के बीच पहाड़ी दरकने से सड़क पर पत्थर और मलबा आ गिरा। गनीमत रही कि हादसे में कोई वाहन या व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। करीब 15 से 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने के बाद सड़क पर आवाजाही बहाल कर दी गई।



उधर, कुल्लू में हाईवे-305 पर धामण मोड़ के पास मंगलवार रात करीब नौ बजे पहाड़ी दरकने से बंजार-आनी-सैंज मार्ग बंद हो गया। मलबा सड़क पर आने से एचआरटीसी बसों सहित पर्यटकों और स्थानीय लोगों के वाहन दोनों ओर फंस गए। करीब दस घंटे तक यातायात बाधित रहा। बुधवार सुबह मशीनरी की मदद से मलबा हटाकर मार्ग बहाल किया गया और फंसे वाहनों को निकाला गया।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed