
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
Source: Read original article
Hindi & English Breaking News
{“_id”:”6ad44399ac35f3118800cf61″,”slug”:”himachal-cabinet-expansion-sukhvinder-singh-sukhu-delhi-2026-10-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुक्खू फिर दिल्ली रवाना, हिमाचल में मंत्रिमंडल विस्तार पर जल्द हो सकता है फैसला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शनिवार को फिर दिल्ली रवाना हो गए। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार पर जल्द फैसला हो सकता है। कुल्लू के कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी उनके साथ दिल्ली गए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार भी हाईकमान के बुलावे पर नई दिल्ली रवाना हुए हैं। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है।
कुल्लू से कांग्रेस विधायक सुंदर सिंह को मंत्री बनाने की कवायद के बीच अब उन्हें दशहरे पर मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पहले ही विधानसभा में सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल करने का एलान कर चुके हैं। इसके बावजूद जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों के चलते उनकी ताजपोशी का फैसला आगे नहीं बढ़ पा रहा था।
तीनों नेताओं की पार्टी हाईकमान के साथ मुलाकात की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और खाली चल रहे मंत्री पद को लेकर फैसला हो सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस साल फरवरी में विधानसभा में सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल करने की बात कही थी। इसके बाद वह कई मंचों से भी इस बात को दोहरा चुके हैं। तभी से उनके मंत्री बनने की चर्चाएं चल रही हैं। सुंदर सिंह ठाकुर कुल्लू विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह प्रदेश सरकार में मुख्य संसदीय सचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने के पक्ष में कुल्लू जिले को प्रतिनिधित्व देने का तर्क दिया जा रहा है।
Source: Read original article