अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra

Updated Sun, 30 Aug 2026 05:26 PM IST

IGMC Shimla Swine Flu Death: शिमला के आईजीएमसी में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मरीज बिलासपुर जिले का रहने वाला था और उसे 13 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 29 अगस्त को उसकी स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद उसका उपचार जारी रहा, लेकिन मरीज की जान नहीं बचाई जा सकी। पढ़ें पूरी खबर…


igmc shimla swine flu 64 year old patient death

आईजीएमसी शिमला।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क



विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में स्वाइन फ्लू से पीड़ित 64 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक बिलासपुर जिले का रहने वाला था। उसे 13 अगस्त 2026 को उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती कराया गया था।


अस्पताल में उपचार के दौरान 29 अगस्त को मरीज की स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी रहा, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। उपचार के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से आवश्यक सावधानियां बरती गईं। मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed