shimla byulia bypass car 6 gram chitta seizure

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में चिट्टा तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने ब्यूलिया बाईपास के पास एक कार से करीब छह ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने ब्यूलिया बाईपास रोड के पास एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार की अगली यात्री सीट के नीचे रखे फुटमैट से करीब छह ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, नशीला पदार्थ चामियाणा निवासी सुरेन्द्र ठाकुर (33) के कब्जे से बरामद किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस संबंध में पुलिस थाना ईस्ट शिमला में 18 अक्तूबर 2026 को एफआईआर संख्या 99/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस बरामदगी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed