president droupadi murmu himachal pradesh visit atal tunnel traffic restrictions

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
– फोटो : पीटीआई

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार 6 अक्तूबर से हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने सुरक्षा से लेकर यातायात तक व्यापक तैयारियां की हैं। राष्ट्रपति का कार्यक्रम बिलासपुर से शुरू होकर मनाली और अटल टनल तक पहुंचेगा। राष्ट्रपति के दौरे का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बिलासपुर स्थित एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में उनकी मौजूदगी होगी। इसके बाद राष्ट्रपति मनाली के लिए रवाना होंगी। मनाली में उनके रात्रि ठहराव की व्यवस्था की गई है। अगले दिन यानी 7 अक्तूबर को हिडिंबा मंदिर और अटल टनल रोहतांग जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 8 अक्तूबर की सुबह राष्ट्रपति हिमाचल से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।


Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed