हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के घटासनी-बरोट क्षेत्र में रविवार को एक महिला और उसके चार वर्षीय बच्चे से जुड़ा गंभीर मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने बच्चे के साथ कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई और हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। 108 एंबुलेंस के माध्यम से महिला और बच्चे को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
Source: Read original article
