himachal chitta smuggling case properties worth 1 crore frozen nurpur police

चिट्टा केस में 1 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इंदौरा के छन्नी गांव में 1 करोड़ 1 लाख 55 हजार 718 रुपये मूल्य की संपत्तियों को फ्रीज करने संबंधी आदेश का बोर्ड लगाया है। यह कार्रवाई पुलिस थाना इंदौरा में वर्ष 2017 में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में की गई है।


पुलिस के अनुसार, सक्षम प्राधिकारी की ओर से संपत्ति फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया। कार्रवाई के दौरान डीएसपी संजीव यादव और पुलिस थाना प्रभारी आशीष पठानिया सहित पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।

मकान, घरेलू सामान और कार शामिल

नूरपुर पुलिस के अनुसार, फ्रीजिंग आदेश के दायरे में आने वाली संपत्तियों में आवासीय मकान, घरेलू सामान और एक कार शामिल है। इन सभी संपत्तियों का कुल मूल्य 1,01,55,718 रुपये बताया गया है। पुलिस ने संबंधित संपत्तियों पर फ्रीजिंग आदेश की जानकारी देने वाला बोर्ड लगाया है। यह कार्रवाई चिट्टा तस्करी के मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है।

नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर कार्रवाई

नूरपुर पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों पर कानूनी शिकंजा कसना अभियान का अहम हिस्सा है। इसका उद्देश्य तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करना और नशे के कारोबार से होने वाले अवैध लाभ पर रोक लगाना है। पुलिस के मुताबिक, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि अवैध कारोबार से जुड़ी संपत्तियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सके।

Source: Read original article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *